Om Jai Laxmi Mata Aarti Lyrics in Hindi
“ॐ जय लक्ष्मी माता” माँ लक्ष्मी माता की प्रसिद्ध आरती है, जिसे धन, सुख और समृद्धि प्राप्ति के लिए गाया जाता है। इस आरती का पाठ विशेष रूप से दीपावली, शुक्रवार और लक्ष्मी पूजा के दौरान किया जाता है। यहाँ पढ़ें लक्ष्मी माता की संपूर्ण आरती हिंदी लिरिक्स के साथ।
ॐ जय लक्ष्मी माता आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…
उमा, रमा, ब्रम्हाणी, तुम ही जग माता ।
सूर्य चद्रंमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…
दुर्गा रुप निरंजनि, सुख-संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…
तुम ही पाताल निवासनी, तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी, भव निधि की त्राता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…
जिस घर तुम रहती हो, ताँहि में हैं सद्गुण आता ।
सब सभंव हो जाता, मन नहीं घबराता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…
तुम बिन यज्ञ ना होता, वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…
शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता ।
उँर आंनद समाता, पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता…
Om Jai Laxmi Mata Aarti Lyrics in English

Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata।
Tumko Nishdin Sevat, Hari Vishnu Vidhata॥
Om Jai Lakshmi Mata…
Uma, Rama, Brahmani, Tum Hi Jag Mata।
Surya Chandrama Dhyavat, Narad Rishi Gata॥
Om Jai Lakshmi Mata…
Durga Roop Niranjani, Sukh Sampatti Data।
Jo Koi Tumko Dhyata, Riddhi Siddhi Dhan Pata॥
Om Jai Lakshmi Mata…
Tum Hi Patal Nivasini, Tum Hi Shubh Data।
Karma Prabhav Prakashini, Bhav Nidhi Ki Trata॥
Om Jai Lakshmi Mata…
Jis Ghar Tum Rahti Ho, Tahi Mein Sadgun Aata।
Sab Sambhav Ho Jata, Man Nahin Ghabrata॥
Om Jai Lakshmi Mata…
Tum Bin Yagya Na Hota, Vastra Na Koi Pata।
Khan Pan Ka Vaibhav, Sab Tumse Aata॥
Om Jai Lakshmi Mata…
Shubh Gun Mandir Sundar, Kshirodadhi Jata।
Ratna Chaturdash Tum Bin, Koi Nahin Pata॥
Om Jai Lakshmi Mata…
Mahalakshmi Ji Ki Aarti, Jo Koi Nar Gata।
Ur Anand Samata, Paap Utar Jata॥
Om Jai Lakshmi Mata…
| Question | Answer |
|---|---|
| लक्ष्मी माता की आरती कब करनी चाहिए? | माँ लक्ष्मी की आरती विशेष रूप से शुक्रवार, दीपावली, धनतेरस और लक्ष्मी पूजा के समय करनी शुभ मानी जाती है। |
| लक्ष्मी पूजा में क्या चढ़ाना चाहिए? | लक्ष्मी पूजा में मिठाई, खीर, फल, कमल का फूल, नारियल और दीपक अर्पित किए जाते हैं। |
| लक्ष्मी माता की आरती करने से क्या लाभ मिलता है? | आरती करने से धन-समृद्धि, मानसिक शांति, परिवार में सुख-शांति और कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है। |
यह भी पड़े —
- Navratri में गाए जाने वाले अन्य भजन पढ़ें
- श्री महालक्ष्मी चालीसा (Maha Lakshmi Chalisa Lyrics)
- Maa Durga 108 Names



