आज का शुभ दिन — सभी आरती व चालीसा निःशुल्क उपलब्ध हैं

About Us

Welcome To Trishakti Spiritual

Trishakti Spiritual एक शास्त्र आधारित डिजिटल सनातन ज्ञान मंच है, जिसका उद्देश्य सनातन धर्म की प्रामाणिक एवं सरल जानकारी को आधुनिक डिजिटल माध्यमों द्वारा जन-जन तक पहुँचाना है।


हमारा प्रयास है कि वेद, उपनिषद, भगवद्गीता, रामायण, महाभारत, पुराण, व्रत, पर्व, स्तोत्र, मंत्र, मंदिर एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से संबंधित ज्ञान को शास्त्र प्रमाण सहित सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति सनातन संस्कृति को सही रूप में समझ सके।


आज के डिजिटल युग में अनेक प्रकार की अपूर्ण एवं अप्रमाणिक जानकारियाँ उपलब्ध हैं। Trishakti Spiritual का संकल्प है कि धर्म संबंधी विषयों को यथासंभव शास्त्रीय संदर्भों एवं प्रमाणों के साथ प्रस्तुत किया जाए, जिससे ज्ञान और श्रद्धा दोनों का संवर्धन हो।


हमारा मिशन

शास्त्र आधारित जानकारी प्रदान कर सनातन धर्म का प्रचार एवं प्रसार करना।


हमारा विज़न

विश्व का सबसे बड़ा डिजिटल सनातन पोर्टल बनना।


हमारे प्रमुख विषय

दैनिक पंचांग
व्रत एवं पर्व
वेद एवं उपनिषद
भगवद्गीता
रामायण एवं महाभारत
पुराण एवं धर्म ज्ञान
स्तोत्र एवं मंत्र
मंदिर एवं तीर्थ
संस्कार एवं परंपराएँ
शास्त्र प्रमाण आधारित जानकारी


हमारा मूल मंत्र

शास्त्र प्रमाण • सरल ज्ञान • सनातन उत्थान

वेद से वेब तक

प्राचीन ज्ञान और आधुनिक तकनीक के संगम द्वारा सनातन धर्म की अमूल्य विरासत को वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना ही Trishakti Spiritual का मूल उद्देश्य है।

हमसे जुड़े और हमारी वेबसाइट को आपका सनातन सर्च स्थान बनाए।