Shiv Aarti Lyrics In hindi

Shiv Aarti Lyrics In Hindi

सत्य, सनातन, सुंदर, शिव! सबके स्वामी भगवान शिव की अत्यंत शक्तिशाली और भक्तिमय आरती है। इसमें शिव जी के सत्य, सनातन, निराकार और करुणामय स्वरूप का सुंदर वर्णन किया गया है, जो मन को शांति और भक्ति से भर देता है।

Shiv Aarti Lyrics In Hindi

सत्य, सनातन, सुंदर,
शिव! सबके स्वामी
अविकारी, अविनाशी,
अज, अंतर्यामी
ॐ हर हर हर महादेव..

आदि अनंत, अनामय,
अकल, कलाधारी
अमल, अरूप, अगोचर,
अविचल अघहारी
ॐ हर हर हर महादेव..

ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर,
तुम त्रिमूर्तिधारी
कर्ता, भर्ता, धर्ता,
तुम ही संहारी
ॐ हर हर हर महादेव..

रक्षक, भक्षक, प्रेरक,
तुम औढरदानी
साक्षी, परम अकर्ता,
कर्ता अभिमानी
ॐ हर हर हर महादेव..

मणिमय भवन निवासी,
अति भोगी, रागी
सदा मसानबिहारी,
योगी वैरागी
ॐ हर हर हर महादेव..

छाल, कपाल, गरल,
गल, मुंडमाल व्याली
चिताभस्म तन, त्रिनयन,
अयन महाकाली
ॐ हर हर हर महादेव..

प्रेत-पिशाच, सुसेवित
पीत जटाधारी
विवसन, विकट रूपधर,
रुद्र प्रलयकारी
ॐ हर हर हर महादेव..

शुभ्र, सौम्य, सुरसरिधर,
शशिधर, सुखकारी
अतिकमनीय, शान्तिकर
शिव मुनि मन हारी
ॐ हर हर हर महादेव..

निर्गुण, सगुण, निरंजन,
जगमय नित्य प्रभो
कालरूप केवल, हर!
कालातीत विभो
ॐ हर हर हर महादेव..

सत-चित-आनँद, रसमय,
करुणामय, धाता
प्रेम-सुधा-निधि, प्रियतम,
अखिल विश्व-त्राता
ॐ हर हर हर महादेव..

हम अति दीन, दयामय!
चरण-शरण दीजै
सब विधि निर्मल मति,
कर अपना कर लीजै
ॐ हर हर हर महादेव..

History Of Lord Shiv

Shiv Aarti Lyrics In English

Satya, Sanatan, Sundar,
Shiv! Sabke Swami.
Avikari, Avinashi,
Aj, Antaryami

Om Har Har Har Mahadev..

Aadi anant, anamay,
Akal, kaladhari.
Amal, aroop, agochar,
Avichal aghahari

Om Har Har Har Mahadev..

Brahma, Vishnu, Maheshwar,
Tum trimoortidhari.
Karta, bharta, dharta,
Tum hi sanhaari

Om Har Har Har Mahadev..

Rakshak, bhakshak, prerak,
Tum audhar-dani.
Sakshi, param akarta,
Karta abhimani

Om Har Har Har Mahadev..

Manimay bhavan nivaasi,
Ati bhogi, raagi.
Sada masaan bihari,
Yogi vairagi

Om Har Har Har Mahadev..

Chhaal, kapal, garal,
Gal, mundmaal vyaali.
Chitabhsm tan, trinayan,
Ayan Mahakaali

Om Har Har Har Mahadev..

Pret-pishach susevit,
Peet jata dhaari.
Vivasan, vikat roopdhar,
Rudra pralaykaari

Om Har Har Har Mahadev..

Shubhra, saumy, sur-saridhar,
Shashidhar, sukhkaari.
Atikamniya, shantikaar,
Shiv muni man haari

Om Har Har Har Mahadev..

Nirgun, sagun, niranjan,
Jagmay nitya Prabho.
Kaalroop keval Har,
Kaalateet Vibho

Om Har Har Har Mahadev..

Sat-chit-aanand, rasamay,
Karunamay Dhaata.
Prem-sudha-nidhi priyatam,
Akhil vishv trata

Om Har Har Har Mahadev..

Hum ati deen dayamay,
Charan-sharan dijai.
Sab vidhi nirmal mati,
Kar apna kar lijai

Om Har Har Har Mahadev..

QuestionAnswer
शिव आरती में कौन-कौन सी सामग्री उपयोग होती है?दीपक, बेलपत्र, धूप, चंदन, गंगाजल और शंख का उपयोग शिव आरती में किया जाता है।
क्या शिव आरती घर पर की जा सकती है?हाँ, शिव आरती घर के मंदिर या शिवलिंग के सामने श्रद्धा और भक्ति के साथ की जा सकती है।
भगवान शिव को कौन सा दिन सबसे प्रिय है?सोमवार (Monday) और सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय माना जाता है।

यह भी पड़े —

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here