Jai Shiv Omkara
भगवान भोलेनाथ की भक्ति में शक्ति और शांति दोनों समाहित हैं। हिंदू धर्म में शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है, और किसी भी पूजा या अनुष्ठान का पूर्ण फल तभी मिलता है जब अंत में श्रद्धापूर्वक आरती की जाए।
“जय शिव ओंकारा” (Jai Shiv Omkara) भगवान शिव की सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली आरती है। इस आरती में शिव जी के दिव्य स्वरूप, उनके अस्त्र-शस्त्र और उनकी महिमा का सुंदर वर्णन किया गया है। मान्यता है कि जो भक्त प्रतिदिन या विशेषकर सोमवार और महाशिवरात्रि के दिन यह आरती गाते हैं, उनके जीवन से सभी दुख-दरिद्र दूर हो जाते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।आइए, पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की इस पावन आरती का पाठ करें।

॥ शिव जी की आरती: जय शिव ओंकारा ॥
जय शिव ओंकारा, ॐ हर शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ हर हर हर महादेव…
एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
हंसासन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥
ॐ हर हर हर महादेव…
दोय भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
तीनों रूप निरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ हर हर हर महादेव…
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
चंदन मृगमद सोहे, भाले शशिधारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव…
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगे।
सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे ॥
ॐ हर हर हर महादेव…
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता।
जगकर्ता दुखहर्ता जगपालन कर्ता ॥
ॐ हर हर हर महादेव…
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका ॥
ॐ हर हर हर महादेव…
काशी में विश्वनाथ विराजत, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठि दर्शन पावत, महिमा अति भारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव…
त्रिगुण स्वामी जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे ॥
ॐ हर हर हर महादेव.
Shiv Ji Ki Aarti: Jai Shiv Omkara English Lyrics
Jai Shiv Omkara, Har Shiv Omkara |
Brahma Vishnu Sadashiv, Arddhangi Dhara || 1 ||
Om Har Har Har Mahadev…
Ekanan, Chaturanan, Panchanan Raje |
Hansasan, Garudasan, Vrishvahan Saje || 2 ||
Om Har Har Har Mahadev…
Doy Bhuj Char Chaturbhuj, Das Bhuj Ati Sohe |
Teenon Roop Nirakhata, Tribhuvan Jan Mohe || 3 ||
Om Har Har Har Mahadev…
Akshmala, Vanmala, Mundmala Dhari |
Chandan, Mrigmad Chanda, Bhale Shashidhari || 4 ||
Om Har Har Har Mahadev…
Shvetambar, Pitambar, Baghambar Ange |
Sanakadik, Brahmadik, Bhutadik Sange || 5 ||
Om Har Har Har Mahadev…
Kar Madhye Kamandalu, Chakra Trishul Dharta |
Jagkarta Dukhharta, Jag Paalan Karta || 6 ||
Om Har Har Har Mahadev…
Brahma Vishnu Sadashiv, Janat Aviveka |
Pranavakshar Om Madhye, Ye Teenon Eka || 7 ||
Om Har Har Har Mahadev…
Kashi Mein Vishwanath Virajat, Nandi Brahmachari |
Nit Uthi Bhog Lagavat, Sevat Nar Nari || 8 ||
Om Har Har Har Mahadev…
Trigun Swamiji Ki Aarti, Jo Koi Nar Gave |
Kahat Shivanand Swami, Manvanchhit Phal Pave || 9 ||
Om Har Har Har Mahadev…
यह भी पड़े —
- शिव चालीसा (Shiv Chalisa)
- 108 Names of lord shiv in hindi
- सोमवार व्रत कथा (Somvar Vrat Katha)



